अब ब्यूबानिक प्लेग से भी खतरा
अभी तक विश्व कोरोना महामारी से ही उभर नहीं पाया है, कि एक ओर बीमारी ने संसार में दस्तक दे दी है।
कोविड-19 के बाद अब चीन में एक ओर घातक बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है।उत्तरी चीन के एक शहर में बीते दिन ब्यूबानिक प्लेग के संदिग्ध केस सामने आये है। जिसके तुरंत बाद ही उत्तरी चीन में अलर्ट जारी किया गया। व स्थानीय स्वास्थ्य प्राधिकारण ने घोषणा कर कहां है कि, इस वक्त चीन में मानव फ्लेग महामारी का खतरा अधिक है जिसके बचाव के लिए लोगों को एहतियातन बरतना अनिवार्य है। एंव आंतरिक मंगोलियाई स्वायत्त क्षेत्र, बयन्नुर ने प्लेग महामारी की रोकथाम तथा उस पर नियंत्रण के लिए तीसरे स्तर की चेतावनी भी जारी की है।
जो की वर्ष 2020 के अंत तक लागू रहेगी। व इस कठिन समय में लोगों को अपनी आत्मरक्षा और क्षमता बडाने के लिए विभिन्न प्रयास करने जरूरी है। एंव सरकार भी जनता को असामान्य स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में तत्काल जानकारी देगी। तथा इससे पहले भी पश्चिम मंगोलिया के खोड प्रांत में ब्यूबानिक प्लेग के दो संदिग्ध मामले मिले थे। जिनकी प्रयोगशाला जांच में पुष्टि भी हो चुकी है। जिन का इलाज अब अस्पतालों में चल रहा है। बहरहाल कुछ दिन पूर्व, एक अध्ययन में भी खुलासा हुआ था कि दुनिया पर एक ओर नए वायरस का खतरा मंडरा सकता है। क्योंकि चाइना में न्यू स्वाइन फ्लू नाम का एक वायरस मिला है जो महामारी की भी क्षमता रखता है। और शोधकर्ताओं का भी कहना है कि अगर एक बार यह वायरस मनुष्यों में फैला तो फिर इसे रोकना नामुमकिन हो जाएगा। एंव इसके कई दुष्परिणाम सामने आएंगे। एंव वैज्ञानिकों ने इस वायरस का नाम जी4 रखा है।
चिंतापूर्ण विषय यह है कि, जब पहले से ही चीन से उपजा कोरोना वायरस दुनिया भर में हाहाकार मचा रहा है। जिससे संक्रमित लोगों के आकड़े रोजाना बढ़ते जा रहे हैं तो, ऐसे में अगर एक ओर वायरस महामारी का रूप ले लेगा तो पता नहीं ना जाने कितने लोगों की और जान चली जाएगी।
-निधि जैन