चीन में कोरोना की वापसी

चीन के वुहान शहर से जन्मा कोरोना वायरस दुनिया भर में हाहाकार मचा रहा है। लेकिन चीन का दावा था कि उन्होंने वायरस पर पकड़ बना ली है। परंतु अब फिर से कोविड-19 की दूसरी लहर का खतरा चीन में मंडरा रहा है। बीते दिनों चीन में कोविड-19 संक्रमित मरीजों के आंकड़े में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।
जिसके बाद चीन की प्रमुख सीफूड, फल और सब्जी बाजार शिनफादी मार्केट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। क्योंकि सबसे ज्यादा संक्रमित लोग इसी बाजार में से पाए गए हैं। इसके अलावा राजधानी के पांच अन्य बाजारो को भी पूरी तरह से बंद कर दिया है। आसपास के 11 रिहायशी इलाकों और नौ स्कूलों में सख़्ती से लॉकडाउन लगा दिया गया है। लोगों का मानना है कि सैल्मन मछली से फिर से कोरोना वायरस संक्रमण फैला है। इसीलिए नए मामलों के मिलने की खबर फैलते ही शहर भर के मुख्य सुपरमार्केट चेन ने मछली बेंचना बंद कर दिया। व बाजार से संबंध रखने वाले लोगों की जांच शुरू कर दी गई है।
यह बेशक संकट की घड़ी है, परंतु महामारी की रोकथाम के लिए हमे अपने सुरक्षा उपायों को एक सेकेंड के लिए भी नहीं भूलना है। हमें वायरस से लंबे समय तक लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए। क्योंकि यह वायरस से जंग कुछ समय के लिए नहीं है।
-निधि जैन

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्ष 2020 की यादें

अब कावासाकी से भी लड़ना है