सन्यासी बनेंगे एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश की सत्ता पर एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी काबिज होने जा रही है। 28 मार्च को योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले लेंगे, जिसकी तैयारी लखनऊ में जोर-शोर से चल रही हैं। योगी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर ग्रह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व भीजेपी के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे। इसी के साथ सभी विपक्षी दल के बड़े नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। माना जा रहा है आज से पहले इतने बड़े पैमाने पर अभी तक किसी भी नेता का शपथग्रहण समारोह नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजों ने साबित कर दिया है कि सन्यासी जीवन जीने वाले योगी आदित्यनाथ जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं, इसी वजह से प्रदेश की जनता ने उन्हें दोबारा सत्ता पर बैठाया है। उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनने वाले योगी आदित्यनाथ सन्यासी हैं और बेहद ही सादगी भरा जीवन जीते हैं व उनके पास खुद के स्वामित्व वाला घर भी नहीं है। जो उनके व्यक्तित्व को स्पष्ट दर्शाता है।वैसे तो भाजपा के तमाम नेताओं की सोच परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देती है। जो राष्ट्र के लिए भविष्य में बेहतर कदम साबित होगी।
- निधि जैन