कोरोना और पाकिस्तान की हरकतें
वैश्विक महामारी कोरोना संकट से इस वक्त पूरा विश्व जूझ रहा है। लेकिन पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित में रहने वाले भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी सोमवार सुबह ऑफिस के लिए अपने घर से काम के लिए निकले थे परंतु अपने गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंचे। जिसके बाद से उनके मोबाइल फोन भी स्विच्ड ऑफ आ रहे हैं।
जैसे ही भारत सरकार को इसकी जानकारी मिली उन्होंने पाकिस्तान की अथॉरिटी से संपर्क किया। व गुमशुदगी के बारे में बताया। आशंका जताई जा रही है कि, कही यह पाकिस्तान की ही साजिश तो नहीं। क्योंकि अचानक से अधिकारियों का गायब होना तो अपहरण की तरफ ही इशारा करता है। व हाल ही में नई दिल्ली में पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी उच्चायोग के दो अधिकारियों को भी जासूसी के आरोप में पकड़ा था। दोनों अधिकारीयों पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने का आरोप लगा था व दोनों अधिकारी फर्जी आधार कार्ड से दिल्ली में घूम रहे थे। जिसके बाद सरकार ने 24 घंटे में उन्हें भारत छोड़ने के आदेश दिये थे। व बीते दिनों एक वीडियो सामने आया था, जिसमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के जासूस भारतीय राजनयिक गौरव अहलूवालिया की गाड़ी का पीछा करते नजर आ रहे थे। एंव कई पाकिस्तानी जासूस भारतीय अहलूवालिया के घर के बाहर भी स्पॉट हुए थे। और हाल ही में भारत सरकार ने पाकिस्तान विदेश मंत्रालय को नोटिस भी जारी किया था जिसमें उन्होंने भारतीय दूतावास के अधिकारियों पर उत्पीड़न की शिकायतें दर्ज की थी। व भारत सरकार ने पाकिस्तान को चेताते हुए अपने राजनयिकों को पर्याप्त सुरक्षा देने की बात कही थी। जिसके बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ था।दोनों अधिकारियों के लापता होने से यह आशंका और ज्यादा बढ़ गई है कि भारत के उच्चायोग के लिए पाक में सामान्य तरीके से काम करना दूभर होता जा रहा है। कभी भारतीय राजनयिकों का छिप-छिपकर पीछा किया जा रहा है व उन पर नजर रखी जा रही है। जिसके बाद अब पूरी आशंका है कि दोनों देशों में तनाव ओर भी ज्यादा गहराता जाएगा।
-निधि जैन