मोबाइल के कारण जेल

 अब हाथों में थामने के लिए रिश्तो की जगह नहीं बची है, क्योंकि सबने हाथों में मोबाइल को थाम रखा है। या यूं कहें कि सारा कारवां इसी छोटी सी चीज ने ही संभाल कर रख रखा है। इंसानों से ज्यादा अहमियत आज कांच के खिलौने मोबाइल को दी जा रही है।

जिसके कारण परिवार से उनके बच्चे दूर होते जा रहे हैं व दैनिक दिनचर्या में लोग मोबाइल फोन का इतना ज्यादा उपयोग करते हैं, कि रास्ते में चलते समय भी लोगों के हाथों में फोन नजर आते है। जिसके कारण कई दुर्घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। और इन्हीं दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जापान सरकार ने एक अहम कदम उठाने का फैसला लिया है। जहां सड़क पर मोबाइल का प्रयोग करते पकड़े जाने पर लोगों को जेल की सजा दी जाएगी।
जापान में मोबाइल की वजह से दुर्घटनाओं का आंकड़ा काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। जिसको रोकने के लिए जापान सरकार ने यह नया कानून बनाने का फैसला किया है। 6 हजार लोगों को ऑब्जर्व करने के बाद देश ने यह फैसला लिया है। इसमें दो सिटी स्टेशन के बीच चलने वाले 6 हजार लोगों को ऑब्जर्व किया गया, जिसमें 12 प्रतिशत लोग फोन चलाते नजर आए। इस एक आदत के कारण सड़क पर मोबाइल चलाने से एक्सीडेंट होने के मामले काफी ज्यादा हो गए हैं। देश के काउंसिलर्स ने इसे रोकने के लिए सड़क पर चलते वक्त मोबाइल का प्रयोग करने पर बैन लगाया है।
अगर यह प्रपोजल पास हो जाता है, तो यामोटो जापान का पहला शहर बन जाएगा। जहां सड़क पर चलते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर जेल की सजा दी जाएगी। अमेरिका द्वारा हुए एक सर्वे के मुताबिक पता चला था कि, करीब पंद्रह सौ लोगों ने सड़क पर मोबाइल का प्रयोग करते समय ही अपनी जान गवा दी थी। ऐसे में जापान का यह फैसला, दुनिया के लिए एक नई पहल होगी।
-निधि जैन

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्ष 2020 की यादें

कौन भरेगा 814 करोड़ का नुकसान?

अब कावासाकी से भी लड़ना है