ना कोई भूकंप, ना कोई मिसाइल अटैक फिर क्यों फटी धरती

 विश्व कोरोना से जंग लड़ रहा है। हर तरफ हाहाकार मचा है। लोग एक के बाद एक मौत के मुंह में समा रहे हैं। इस बीच कई घटनाएं सामने आई, जिनके आधार पर कई लोगों ने साल 2020 को दुनिया खत्म होने वाला साल करार दिया। अभी रोम कोरोना वायरस से लड़ ही रहा है, कि यहां अचानक तेज आवाज के साथ 10 फीट लंबा और 8 फीट गहरा गड्ढा हो गया।

ना तो यहां कोई भूकंप आया ना ही कोई मिसाइल अटैक। अचानक बीच सड़क में यह गड्ढा बन गया। जब कुछ लोग इस गड्ढे के अंदर गए, तो हैरान रह गए। अंदर दो हजार साल पुराना इतिहास वैसे ही सुरक्षित रखा मिला। इस 8 फीट गहरे सिंकहोल में 27 बीसी के कई स्टोन मिले हैं। लॉकडाउन के कारण कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ। पर अचानक ही धरती फट गई और वहां पार्क हुई गाड़ियां नीचे गिर गई। जिससे वहां हड़कंप मच गया। कई विशेषज्ञों ने गड्ढे के अंदर जाकर वहां का जायजा लिया। जिसमें 2,000 साल पुरानी चीजें मिलने से सनसनी मच गई। अंदर पत्थरों के 7 स्लैब्स मिले हैं। यह सभी 2,000 साल पुराने हैं।
इस एरिया को रोम का सबसे सेंसेटिव एरिया माना जाता है। साथ ही यहा कई हिस्टोरिकल साइट्स भी है। सोशल मीडिया पर इस खबर के बाद सनसनी फैल गई।सबका कहना है कि यह, दुनिया खत्म होने का इशारा है।
-निधि जैन

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्ष 2020 की यादें

कौन भरेगा 814 करोड़ का नुकसान?

अब कावासाकी से भी लड़ना है