मंदिर की कमाई पर ब्रेक

 जब से कोविड़-19 के कारण लॉकडाउन हुआ है, तब से देश के तमाम उद्योगों पर इसका बड़ा नकारात्मक असर देखने को मिला है। अब यही हाल देश के बड़े मंदिरों में भी देखने को मिल रहा है। कोरोना महामारी के कारण मंदिरों की कमाई पर ब्रेक लग गया है।

मंदिरों की अर्थव्यवस्था हिल गई है। मंदिरों के कपाट पर प्रतिबंध से सन्नाटा छाया हुआ है। चढ़ावे के रूप में होने वाली आमदनी शून्य हो गई हैं। जिसकी वजह से मंदिरों को भारी नुकसान हो रहा है। मंदिर प्रशासन के पास इतनी नकद राशि भी नहीं है, कि वह अपने पुजारियों व कर्मचारियों को वेतन भी दे सके। दुनिया के सबसे अमीर मंदिरों में से एक तिरुपति बालाजी मंदिर को भी लॉकडाउन की वजह से करीब 400 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इसके अलावा कई अन्य मंदिरों को भी लाखों का नुकसान हो रहा हैं।
-निधि जैन

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्ष 2020 की यादें

कौन भरेगा 814 करोड़ का नुकसान?

अब कावासाकी से भी लड़ना है