संकट पे संकट

 दुनिया अभी कोरोना वायरस के कहर से उबर नहीं पाई है, कि एक ओर इसी तरह की रहस्यमय बीमारी ने कई देशों में दस्तक दे दी है। अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के कई देशों में इसके मामले सामने आए हैं। यह बीमारी बच्चों में फैल रही है। इस बीमारी को पीडिएट्रिक मल्टी-सिस्टम इन्फ्लेमेट्री सिंड्रोम का नाम दिया गया हैं।

इसे कोविड-19 से जोड़कर देखा जा रहा है। ब्रिटेन में तो इससे एक बच्चे की मौत भी हो गई है। बीमारी से जूझ रहे बच्चों और किशोरों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। डॉक्टर और वैज्ञानिक अभी इसकी तह में जाने की कोशिश कर रहे हैं। फ्रांस, इटली और स्पेन में भी बीमारी के मरीज सामने आए है। इस बीमारी के लक्षण और बीमारी में होने वाली तकलीफ भी कोरोना वायरस के संक्रमण जैसी ही है। दुनिया में जहां कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। वहीं एक ओर रहस्यमय बीमारी से देश कैसे लड़ेगा। इतनी टेक्नोलॉजी होने के बावजूद भी अगर दुनिया कोरोना वायरस का इलाज नहीं ढूंढ पाई है, तो एक ओर महामारी से दुनिया कैसे लड़ेगी।
-निधि जैन

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्ष 2020 की यादें

अब कावासाकी से भी लड़ना है

चीन में कोरोना की वापसी