बीमारियां छूमंतर के लिए लॉकडाउन रहा कारगार
कोविड-19 महामारी के कारण 24 मार्च से लागू लॉकडाउन के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परन्तु स्वास्थ्य के पहलू से देखें तो लॉकडाउन कारगर साबित हुआ है।
महामारी के कारण लोग घरों में रहने के लिए विवश थे। लेकिन करीब 2 महीने घर में रहने के बाद, पौष्टिक आहार के सेवन, संतुलन दिनचर्या अपनाने से व प्रदूषण में आई कटौती के कारण लोगों को अन्य बीमारियों से जूझना नहीं पड़ रहा है। अस्थमा के मरीजों के लिए, मधुमेह की बीमारी से पीड़ित लोगों व त्वचा रोग से लेकर पेट दर्द की परेशानी से लोगों को लॉकडाउन के कारण छुटकारा मिल गया है।वरना आए दिन लोगों में जुखाम, बुखार व गले की परेशानियों के लक्षण देखे जाते थे। गौरतलब है कि, एक अध्ययन में डॉक्टरों ने खुलासा किया है कि लॉकडाउन के कारण लोगों में अन्य बीमारियों के लक्षण छूमंतर हो गए हैं व अन्य बीमारियों से जूझते मरीजों में 70% की कमी आई है।
-निधि जैन