सतर्कता का दौर जारी रखना होगा

 वैश्विक महामारी कोरोना ने लगभग सभी कार्यक्रमों पर पाबंदी लगा दी है जिसके चलते बंद किए गए संपूर्ण समाधान दिवस की अब फिर से शुरुआत होगी। व मंगलवार से तीनों तहसीलों में इसका आयोजन भी प्रारम्भ भी हो गया है। एंव इस दौरान जन शिकायतों को सुनकर उनका मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा ताकि परेशानियों का जल्द निपटारा हो सकें।

डीएम ने दिसंबर माह तक के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर भी जारी कर दिया है। वैसे जिलाधिकारी टीके शिबु का कहना है कि, शासन की ओर से संपूर्ण समाधान दिवस को पुन: शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। और इसी क्रम में तीनों तहसीलों के लिए नवीन रोस्टर भी जारी किया गया है। जिसके मुताबिक 15 सितंबर को डीएम भिनगा तहसील में, सीडीओ इकौना तहसील में व एडीएम जमुनहा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे। डीएम का कहना है कि, निर्धारित व्यवस्था के तहत सभी संबंधित अधिकारी इस आयोजन में उपस्थित रहेंगे। और इसके साथ ही संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन में कोविड-19 की गाइड लाइन का भी पूरी तरह से पालन किया जाएगा। व अधिकारियों की अध्यक्षता का क्रम जारी रहेगा। एंव 20 अक्टूबर, तीन नवंबर, 17 नवंबर, एक दिसंबर व 15 दिसंबर को आयोजन होगा। बहरहाल, आमजन की शिकायतों को ध्यान से सुनकर नियमानुसार इनका पूर्ण रूप से निस्तारण किया जाएगा।
वैसे कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से संपूर्ण समाधान दिवस पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन अब फिर से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ फरियादियों की थर्मल स्कैनिंग भी की जाएगी व समय समय तहसील परिसर को भी सैनिटाइज किया जाएगा। गौरतलब है कि, कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से लॉकडाउन लगाया गया था, जिसकी वजह से तमाम गतिविधियां बंद हो गईं थीं परन्तु अब धीरे-धीरे इन गतिविधियों को फिर से संचालित किया जा रहा है। तथा संपूर्ण समाधान दिवस और थाना दिवस के आयोजन पर रोक लगाने की वजह से लोग अपनी शिकायत अधिकारियों तक नहीं पहुंचा पा रहे थे। लेकिन अब जल्द ही उनकी परेशानियों का निपटारा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि, कोरोना के चलते संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के तौर तरीकों में काफी बदलाव आएगा व इसमें सबसे गौर करने वाली बात यह है कि समाधान दिवस में अपनी शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक फरियादी के लिए मास्क लगाना बेहद जरूरी है। और अगर बिना मास्क लगाए कोई फरियादी समाधान दिवस में पहुंचता है तो उसे कोरोना नियमों के तहत दंड भी भुगतना पड़ेगा।
शासन के निर्देश के अनुसार, समाधान दिवस ऐसी खुली जगह पर आयोजित किया जाए, जहां फरियादी शारीरिक दूरी का भी पालन करते हुए बैठ सकें व इस दौरान अनावश्यक भीड़ एकत्रित होने से रोकने के लिए टोकन सिस्टम भी लागू होगा। तथा एक समय में अधिकतम 15 से 20 फरियादी ही हाल के अंदर प्रवेश पा सकेंगे। सुनवाई के समय पांच से अधिक फरियादी टेबल के पास एकत्र नहीं हो पाएंगे और सभी फरियादियों द्वारा मास्क तथा सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना है व आयोजन स्थल पर कोविड-19 हेल्पडेस्क स्थापित किए गए हैं और किसी भी अधिकारी, कर्मचारी या फरियादी में संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर सीएमओ को बताया जाएगा। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया जाएगा। साथ ही आने वाले फरियादियों को भी ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने से पहले समय शासन से जारी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।
गौरतलब है कि, कोरोना का प्रकोप अभी किसी भी हाल में थोड़ा सा भी कम नहीं हुआ है इसलिए आवश्यक है कि लोग कोरोना गाइडलाइनस का सख़्ती से पालन करें।
-निधि जैन

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्ष 2020 की यादें

अब कावासाकी से भी लड़ना है

चीन में कोरोना की वापसी