रब ने बना दी जोड़ी

 क्या करिश्मा होता है कुदरत का, जो जिसके नसीब में होता है वह उसे मिल ही जाता है। हाथों की लकीरें जिसकी किस्मत में लिखी होती हैं, उससे जा टकरा ही जाती है। कहते हैं ना किसी चीज को अगर पूरी शिद्दत से चाहों तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है। इसी काव्या को सच करते हैं यूपी के मेरठ जिले के तीन फुट के दूल्हा दुल्हन।

लॉकडाउन के वक्त जहां लोगों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ रहा है, वही लॉकडाउन इस तीन फुट जोड़े के लिए बहुत खास रहा। तीन फुट के फिरोज के लिए दूल्हा बनना किसी सपने के सच होने से कम नहीं था। परिवार के लोग काफी समय से शादी के प्रयास में थे। परन्तु हर बार लंबाई आड़े आ जाती थी। लेकिन अपनी लंबाई को फिरोज ने कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में उम्दा किरदार निभाया है। मेरा दुश्मन-मेरा दोस्त, सपना अपना-अपना, मस्त पहलवान और पड़ोसी परेशान जैसी कुछ ओर अन्य फिल्मों में भी फिरोज ने काम किया है और
कहते हैं ना जोड़ियां तो ऊपर से बनकर आती है। भगवान जिसके भाग्य में जो लिखता है उसे वही मिलता है। आखिरकार फिरोज को उनकी ही ऊंचाई की बेगम जैनब मिल ही गई। जिससे निकाह करके वह काफी प्रसन्न हैं।
-निधि जैन

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्ष 2020 की यादें

अब कावासाकी से भी लड़ना है

चीन में कोरोना की वापसी