89 एप्स पर प्रतिबंध
चीन से उपजा कोरोना वायरस विश्व भर में कहर बरपा रहा है। देश में कोविड़-19 के मामले चरम पर है। लेकिन चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। रोजाना चीन नई साज़िशों के फिराक में जुटा रहता है। व भारत को परेशान करने के तरीके तराश ता रहता है
परंतु अब भारत भी चीन को हर मामले में टक्कर देने के लिए सक्षम हो रहा है। भारत ने सबसे पहले चीन का करोड़ों का नुकसान कराया 59 एप्स पर रोक लगा के। और अब फिर से भारत ने चीन को एक और बड़ा झटका दे दिया है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने चाइनीज एप की एक लिस्ट तैयार की है व केंद्र सरकार से अपील भी की है कि इन एप्स पर तत्काल रोक लगे। एंव मोबाइल से यह एप्स पूरी तरह से हटाए जाए। और इसके पीछे दलील यह दी गई कि चीन पूरे संसार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है जिसके लिए वह अपने एप्स की सहायता से लोगों की निजी जानकारी चुरा लेता है। जिसके मुताबिक भारतीय जवानों को निर्देश दिए गए हैं कि वह लोग अपने फोन से 89 एप्स डिलीट करेंगे। जिसमें फेसबुक, टिड़र, ड़ेलीहंट से लेकर पब्जी जैसे पॉपुलर एप्स भी शामिल है।क्योंकि इन एप्स से राष्ट्र की सुरक्षा को खतरा है व डाटा लीक होने की भी पूरी संभावना है। इसलिए सुरक्षा के लिहाज से सरकार ने भारतीय सेना के लिए बड़ा कदम उठाया है। ताकि उनकी निजी जानकारी लिक नहीं होए। इसलिए उन्हें यह ऐप मोबाइल से फ़ौरन हटाने होगे। और वैसे भी हाल में ही चीन के साथ सीमा पर जारी गतिरोध के बीच मोदी सरकार ने कई बड़े फैसले ले रहे है। तथा सरकार ने 59 चीनी एप्स पर आईटी एक्ट 2000 के तहत बैन लगाया था। जिसके बाद 89 एप्स पर प्रतिबंध लगाने से यकीनन चीन झटका लगेगा। परंतु समूचे विश्व की प्रगती के लिए यह कदम उठाने अनिवार्य है
-निधि जैन