अनलॉक-4 का आगमन जल्द
लॉकडाउन की पाबंदियों में धीरे-धीरे ढील दी जा रही है और कुछे को छोड़कर तो बाकी सभी गतिविधियों की अनुमति भी दी जा चुकी है। देश में अनलॉक 3 की समयसीमा 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगी है। और 1 सितंबर से केंद्र सरकार देशभर में अनलॉक 4 की नई गाइडलाइंस जारी कर सकती है।
जिसमें मेट्रो के परिचालन को अनुमति भी दी जा सकती है यकीनन कोरोना काल में मेट्रो की यात्रा पहले जैसी नहीं रहेगी। उसमें कई तो बदलाव हो सकते हैं। वैसे केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 में कई प्रतिबंधों के साथ 1 सितंबर से 14 नवंबर के बीच स्कूल खोलने के लिए गाइडलाइंस की तैयारी कर रही है। योजना पर सचिवों के समूह और हेल्थ मिनिस्टर हर्षवर्धन से भी इस बारे में चर्चा हो चुकी है।बताया जा रहा है कि, अंतिम अनलॉक गाइडलाइंस के दौरान इस बारे में जानकारी दी जाएगी। बहरहाल, कई राज्य भी सीनियर क्लासेज वाले स्कूल खोलने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, राज्य सरकारों की योजना को अभी बच्चों के पैरंट्स का उतना समर्थन नहीं मिल रहा है। जितना की मिलना चाहिए क्योकि कोरोना का संकट तो अभी बना ही हुआ है। तथा देश में कोरोना काल के दौरान एक तरफ जहां महामारी के कारण महंगाई दर बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ बहुत जल्द ही रसोई गैस सस्ती होने की भी आंशका है। एलपीजी, सीअनजी और पीएनजी के दामों में भारी गिरावट हो सकती है। 1 सितंबर को एलपीजी के दाम में बदलाव हो सकता है। माना जा रहा है कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव हो सकता है क्योकि हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। ऐसे में माना जा रहा है कि, 1 सितंबर को पेट्रोलियम कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमत को रिवाइज कर सकती है। और उम्मीद है कि सितंबर में एलपीजी सिलेंडर के दाम घटेंगे। एंव दिल्ली में मेट्रो शुरू होने की राह देख रहे लोगों को भी जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। देश में 1 सितंबर से लॉकडाउन में छूट का चौथा चरण अनलॉक 4 शुरू होने जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान एक सितंबर से ही दिल्ली मेट्रो के परिचालन की अनुमति दी जा सकती है। दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए 22 मार्च से मेट्रो सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। जिससे डीएमआरसी को करीब 1300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। दिल्ली सरकार के साथ-साथ विपक्षी पार्टी बीजेपी ने भी केंद्र सरकार ने मेट्रो संचालन की अनुमति देने के लिए अनुरोध किया है। वहीं डीएमआरसी ने भी सारी तैयारियां कर ली है। केंद्र सरकार की ओर से हरी झंडी मिलते ही मेट्रो सेवा का संचालन भी शुरू किया जा सकता है। व 1 सितंबर से विमान सेवाएं भी महंगी हो सकती है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय यानी सीऐएम ने 1 सितंबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से उच्च विमानन सुरक्षा शुल्क यानी एएसएफ वसूलने का फैसला किया है। एएसएफ शुल्क के तौर पर घरेलू यात्रियों से अब 150 के बजाए 160 रुपए वसूला जाएगा, वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 4.85 डॉलर के बदले 5.2 डॉलर वसूला जाएगा। जो लोगों की मुश्किलें अवश्य ही बड़ा सकता है। गौरतलब है कि, अब जल्द ही अनलॉक 4 का आरंभ हो जाएगा, लेकिन उसमें कोविड़-19 के प्रति सतर्कता का दौर यकीनन ही आरम्भ रहेगा, क्योंकि वायरस का प्रकोप अभी किसी भी ढंग से कम नहीं हुआ है।
दुनिया भर में तमाम कोशिशों के बावजूद भी कोरोना संक्रमितों के आकड़े कम नहीं हो रहे हैं पर यह जरूर है कि, देश भर में मृत्यु दर में गिरावट आई है परन्तु इसे फिर भी इत्मिनान लायक नहीं माना जा सकता। बल्कि इससे यह ही अनुमान लगाया जा सकता है कि, जान का जोखिम तो अभी भी बना हुआ ही है। व इस दिशा में हमें अभी ओर एहतियातन बरतने की आवश्यकता है। इसलिए यह जरूरी है कि हम सरकार द्वारा बनाईं गई गाइडलाइंस का निश्चय ही पालन करें।
-निधि जैन