कोविड़-19 का नामो निशान नहीं

 कोरोना वायरस से आज विश्व के कई देश प्रभावित है। लेकिन कई ऐसे देश व क्षेत्र भी है, जहां कोरोना वायरस का संक्रमण पहुंचा ही नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख पहले ही कह चुके हैं, कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद विश्व के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती है।

जिससे हर हाल में विश्व को लड़ना ही होगा। इस समय दुनिया जहां कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है, तो वही इन जगहों पर कोरोना का एक भी केस अभी तक सामने नहीं आया हैं। इन देशों ने समझदारी दिखा कर सही समय पर अलर्ट होकर हवाई और समुद्री संपर्क बंद कर दिए थे। जिससे कोरोना का प्रभाव भी इन देशों में नहीं पहुंच पाया है। मध्य प्रशांत महासागर में बसा किरीबाती ऐसा देश है, जहां कोविड-19 संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
क्योंकि इस देश ने समय रहते समुद्री और एयर संपर्क दूसरे देशों से काट दिए थे। व यह देश दुनिया के अन्य हिस्सों से केवल हवाई मार्ग और समुद्री मार्ग के जरिए ही जुड़ा हुआ है। किरीबाती की आबादी सवा लाख से थोड़ी ज्यादा है। व यह देश कभी ब्रिटेन का हिस्सा था, जिसे 1979 में आजादी मिली। दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित 170 द्वीपों से मिलकर बना टोंगा भी करोना के प्रकोप से सलामत है। एक जमाने में यह ब्रिटिश संरक्षित देश था। परन्तु, अब यह देश आजाद है और गणराज्य बन गया है। इस देश का कुल क्षेत्रफल 750 वर्ग किलोमीटर है। व दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित वनुआतु में भी करोना का अब तक एक भी केस सामने नहीं आया है। यह देश प्राकृतिक खूबसूरती के लिए लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। और पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित माइक्रोनेशिया 600 द्वीप समूहों वाला देश है। व इस देश ने भी अपने आप को कोरोना वायरस महामारी से बचा कर रखा है। एंव इस देश की आबादी मुख्य रूप से चार द्वीपों पर निवास करती है। व माइक्रोनेशिया की जनसंख्या 1,12,000 के आसपास है। और प्रशांत महासागर के पश्चिम में बसा छोटा सा देश पलाऊ जिसकी आबादी 17000 के पास है। वहां भी कोरोना का एक भी केस नहीं है।
चारों ओर से समुद्र से घिरा व प्राकृतिक संपदा से भरपूर, करीब हजार दीपों से मिलकर बना सोलोमन द्वीप देश भी, जिसकी आबादी 6.5 लाख के आसपास है वह भी कोविड-19 महामारी से बचा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्वोत्तर में बसा नाऊरू द्वीपीय देश है। जिसने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हवाई यात्रा बंद कर दी थी व दुनिया से किनारा कर लिया था जिसकी वजह से यह देश भी वायरस की चपेट में आने से बच गया है। वर्ल्ड बैंक और वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन के मुताबिक बेशक इन सभी देशों की आबादी बहुत ही अल्प है। किसी देश की आबादी तो 1.5 लाख ही है व किसी की दो लाख के करीब है। एंव पूरी तरह से विकास की किरण भी इन देशों में अभी तक नहीं पहुंच पाई है, शिक्षा का स्तर भी काफी कम है।
लेकिन इन सभी विषयों के अलावा भी यह सभी देश प्राकृतिक रूप से खूबसूरत हैं। व टूरिज्म के लिए भी यह देश काफी प्रसिद्ध है। एवं खास विषय यह है, कि यह सभी देश कोविड़-19 को मात देने में सफल रहे।
-निधि जैन

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्ष 2020 की यादें

अब कावासाकी से भी लड़ना है

चीन में कोरोना की वापसी