अब! एक ओर आपदा

देश अभी तक वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से पूर्ण तरीके से उभरा नहीं है कि एक ओर महामारी ने देश में दस्तक दे दी है। मौजूदा समय में म्यूकोरमाइकोसिस को एक बड़ा और गंभीर ख़तरा माना जा रहा है। हालांकि इस फंगल इंफेक्शन के ज़्यादातर संक्रमण के मामले अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन एक अध्ययन में कहा गया है कि अगर समय रहते इस महामारी पर भी रोक नहीं लगाई गई तो अवश्य ही यह एक गंभीर आपदा में तब्दील हो जाएगी तथा इस व म्यूकोरमाइकोसिस बीमारी के लक्षणों को नज़रअंदाज़ करना जानलेवा साबित हो सकता है। बहरहाल ये काला फंगल संक्रमण म्यूकोरमाइसाइट्स नामक सांचों के समूह के कारण होता है, जो हवा में मौजूद होते हैं व ये जटिलताओं का कारण तब बनते हैं, जब सांस के ज़रिए ये किसी बीमार रोगी के शरीर में प्रवेश कर जाते हैं एंव साइनस गुहाओं, फेफड़ों और छाती गुहाओं में फैलने लगता है परन्तु अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि काली फंगस इंफेक्शन कोविड-19 से कैसे जुड़ा हुआ है। गौरतलब है कि अगर समय रहते इस संकट का निवारण नहीं मिला तो अवश्य ही देश एक ओर आपदा से घिर जाएगा, जिससे उभरने में इसे काफी वक्त लगेगा।

निधि जैन, लोनी गाजियाबाद



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्ष 2020 की यादें

अब कावासाकी से भी लड़ना है

चीन में कोरोना की वापसी