गोलीबारी की आड़ में आतंकी, हथियार भेचने की फिराक में पाक

चाइना की कटपुतली बना पाकिस्तान एलओसी के जरिए लगातार आतंकियों की घुसपैठ व बड़े पैमाने पर हथियारों को घाटी में पहुंचाने की साजिश रच रहा है। जिसके लिए वह बार-बार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। वैसे तो पाकिस्तान जब से ही बौखला कर घाटी में गड़बड़ी की साजिश रच रहा है, जब पिछले वर्ष जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले भारतीय संविधान के आर्टिकल 370 के प्रावधानों को खत्म किया गया था। पाक तभी से एलओसी से बड़े पैमाने पर आतंकी घुसपैठ कराने की फिराक में है एंव पाकिस्तान पहले भी ऐसा करता आया है लेकिन अब वह आतंकियों को घुसाने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर हथियारों की सप्लाई की भी साजिश रच रहा है। और एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार किया जा रहा सीजफायर का उल्लंघन उसी साजिश का ही हिस्सा हैं। 
         इस साल अब तक पाकिस्तान 2,500 से ज्यादा बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है। और इसी आड़ में वह अपने यहां प्रशिक्षित किए गए आतंकवादियों को भारत में घुसाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, अब भारतीय सुरक्षा बल भी पूरी तरह से मुस्तैद हो चुके हैं। और यही वजह है कि, इस वर्ष अब तक एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश करते हुए बारह आतंकियों को भारतीय सैनिकों ने ढेर कर दिया है। लेकिन, अब पाकिस्तान की तरफ से रोजाना सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। और तो और, अब वह सिविलियंस को भी निशाना बना रहे है। तथा पिछले साल के आंकड़ें के अनुसार पाक इतने ही समय में करीब 1500 बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका था। व पिछले वर्ष पाकिस्तान ने कुल 3168 बार सीज फायर का उल्लंघन किया था। तथा इस साल पहली जनवरी से ही पाक सीजफायर का लगातार उल्लंघन कर रहा है। एंव भारत और चीन के बीच जारी तनाव में भी पाकिस्तान मौके का पूरा फायदा उठाने की फिराक में है।इस वर्ष अब तक पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी में 14 सिविलियंस की जान जा चुकी है जबकि 38 घायल हुए है और पिछले साल कुल 18 सिविलियंस की जान गई थी। 
        गौरतलब है कि, पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन यूं ही नहीं कर रहा बल्कि इसकी आड़ में आतंकियों को एलओसी पार से घाटी में घुसाने की कोशिश कर रहा है। व पाकिस्तानी घाटी में मौजूदा आतंकियों तक हथियार पहुंचाने के भी प्रयत्न कर रहा है।एंव इस साल घुसपैठ की कोशिश कर रहे बारह आतंकी अब तक मारे भी जा चुके हैं। लेकिन अब भारतीय सैनिक भी मुंह तोड़ जवाब देने के लिए सक्षम हो रहे है, और हर देश को करारा जवाब देने के लिए तैयार है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्ष 2020 की यादें

अब कावासाकी से भी लड़ना है

चीन में कोरोना की वापसी