स्वाइन फ्लू से भी लड़ना हैं

 चीन से उपजा करोना वायरस समूचे विश्व में अभी तक तांडव मचा रहा है। कोरोना संक्रमितों के आकड़ों में कमी आने के बचाय रोजाना उछाल आ रहा है। विश्व को अपनी चपेट में ले चुका कोरोना वायरस महामारी के कारण लोग त्रस्त हो चुके हैं। और अभी भी कोरोना का प्रकोप रोजाना बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण लोगों के काम धंधे ठप हैं, कमाने खाने के लाले पड़े हुए हैं।

देश की अर्थव्यवस्था दिन प्रतिदिन नीचे गिरती जा रही है। महामारी के कारण लागू लॉकडाउन की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है, और अब एक ओर घातक बीमारी की रिपोर्ट लोगों को चौंकाने वाली आई है। बीमारी स्वाइन फ्लू भी इस वक्त अपने पूरे जोर-शोर पर है। इस साल जुलाई तक देशभर में 2,721 से अधिक लोगों को यह बीमारी अपनी चपेट में ले चुकी है व 44 की तो इस बीमारी के कारण जान भी चली गई है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण क्रेंद यानी एनसीडीसी के आंकड़ों के मुताबिक, 31 जुलाई तक कर्नाटक में स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा 458 केस सामने आए हैं। इसके बाद तेलंगाना में 443 व दिल्ली में 412 फ्लू के मामले मिले हैं। तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में भी क्रमश 253 व 252 केस सामने आए हैं। तथा अन्य राज्यों में भी कई लोग स्वाइन फ्लू से पीड़ित पाए गए हैं।
बहरहाल, स्वास्थय विशेषज्ञों का कहना है कि, यह बीमारी मुख्य रूप से खांसी व छींक के जरिए ही एक दूसरे में फैलती है। पीड़ित को खासी, बुखार, गले व शरीर में दर्द की समस्या होती है। एंव स्वाइन फ्लू के और कोविड़-19 के लक्षण लगभग सामान्य ही होते हैं, जिससे खतरा और अधिक बड़ चुका है। गौरतलब है कि, मौजूदा वक्त में भारत निवासी हर परेशानियों से जूझ रहे है, तो ऐसे में जरूरत है कि सभी देशवासि अपना ख्याल रखें।
-निधि जैन

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्ष 2020 की यादें

अब कावासाकी से भी लड़ना है

चीन में कोरोना की वापसी