यूट्यूबर बनने के सपने देख रहे बच्चे
आज की दुनिया में हर कोई लाइमलाइट में आना चाहता हैं, हर कोई आज के युग में अपनी पहचान बनाना चाहता है जिसके लिए लोग न जाने क्या-क्या कर जाते हैं लेकिन इस युग में प्रसिद्ध होने के लिए कई तरीके लोगों ने खोज निकाल लिए हैं।
बहरहाल भारत सहित लगभग सभी देशों में इंटरनेट के आगमन के बाद कई बड़े बदलाव हुए हैं। बच्चे अब डॉक्टर, इंजीनियर के साथ-साथ पेशेवर यूट्यूबर भी बनने के सपने देख रहे हैं। एक शोध के मुताबिक, अब जितने बच्चे अंतरिक्ष यात्री बनना चाहते हैं, उससे तीन गुना ज्यादा यूट्यूबर बनने की ख्वाहिश रखते हैं व एक्रीडेटेड डेब्ट रिलीफ ने भारत सहित दुनिया के 187 देशों के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर की सूची भी जारी की हैं। जिसके आधार पर विजुअल कैपिटलिस्ट ने बताया है कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर प्यूडाईपाई हैं। जिसका असली नाम फीलिक्स कियलबर्ग है और वह स्वीडन के रहने वाले हैं। उन्हें अपने लेट्स प्ले वीडियो के लिए जाना जाता है।
वर्ष 2010 में वह यूट्यूब पर आए जिनके बाद से अब तक उनके करीब 10.5 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर हैं एंव वह वैसे इंग्लैंड में हैं लेकिन उनका चैनल अमेरिका में पंजीकृत है। वहीं भारत की बात करे तो भारत में सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर कैरी मिनाटी हैं। वर्ष 2014 में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था व सिर्फ छह वर्षों में ही उनके 2 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके थे। वैसे उनका असली नाम अजय नागर है। उन्होंने पहला वीडियो वर्ष 2010 में सिर्फ 10 साल की उम्र में यूट्यूब पर डाला था और 12वीं क्लास में इसे अपना पूर्णकालिक पेशा बना लिया था एंव वर्ष 2019 में तो टाइम पत्रिका ने उन्हें अगली पीढ़ी का नेता भी बताया था। 10 लोगों की वैश्विक सूची में वह शामिल थे जो राजनीति, संगीत और अन्य क्षेत्रों में नए रास्ते बना रहे हैं।गौरतलब है कि यदि एक यूट्यूबर के पास एक हजार सब्सक्राइबर हैं और 4,000 घंटे तक उसके चैनल को देखा जाता है तो यूट्यूब उसके अकाउंट को विज्ञापन के जरिये होने वाली आय के लिए स्वीकार कर सकता है। यूट्यूबर को तभी भुगतान किया जाता है, जब एक दर्शक पूरा विज्ञापन देखे या उस पर क्लिक करे व यह एक मासिक सब्सक्रिप्शन सेवा है, जिसमें दर्शक अपने पसंदीदा कंटेंट को बिना विज्ञापन के देख सकते हैं।
यूट्यूबर को सब्सक्रिप्शन के लाभ में से हिस्सा मिलता है और यह इस बात पर निर्भर करता है कि उनके चैनल को कितने लोगों ने देखा। अपने प्रोडक्ट को प्रमोट करने के लिए विभिन्न कॉरपोरेट यूट्यूब चैनल्स को मोटी रकम देते हैं। कॉरपोरेट स्पांसरशिप को आर्किषत करने के लिए सब्सक्राइबर की संख्या अच्छी खासी होनी चाहिए।
और यदि किसी के पास निष्ठावान प्रशंसकों का समूह है तो वह सामान बेचकर अच्छी कमाई कर सकता है। अनुमान है कि यूट्यूबर प्यूडाईपाई महीने में सामान की बिक्री से करीब 60 लाख डॉलर यानी 44.16 करोड़ रुपये की कमाई करता है।
कुल मिलाकर एक बात यह है कि आज के दौर में आने वाली पीढ़ी के लिए कई रास्ते खुल गए हैं अपनी पहचान बनाने के लिए, अपना टेलनेट लोगों के सामने लाने के लिए, जो शायद पहले के दौर में होना कठिन था, लेकिन आज नई-नई टेक्नोलॉजी आ गई है, नए एप्स का आविष्कार हो रहा हैं, जो कई बच्चों के भविष्य को नई उचाईयों पर लेके जाएगा।
-निधि जैन