भारत को मिली बड़ी उपलब्धि

पूरी दुनिया जहां कोरोना संकट से परेशान है। वहीं केंद्र स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन कोविड़-19 के खिलाफ भारत की जंग में सबसे आगे खड़े लोगों में से एक हैं। और भारत में करोना से लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे हैं। जिसके कारण 22 मई से भारत, विश्व स्वास्थ्य संगठन (ड़ब्लूएचओ) के चेयरमैन के रूप में नेतृत्व करेंगे। यह तब होगा जब ड़ब्लूएचओ विश्व में कोरोना महामारी को संभालने में असफल हो रहा हैं।
भारत को डब्लूएचओ के कार्यकारी बोर्ड में शामिल करने के प्रस्ताव पर मंगलवार को मुहर लग गई है। जिसके बाद 194 देशों ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया। और डब्ल्यूएचओ ने ऐलान किया कि भारत को तीन साल के कार्यकाल के लिए कार्यकारी बोर्ड के लिए चुना हैं। डॉक्टर हर्षवर्धन 22 मई को ड़ब्लूएचओ कार्यकारी बोर्ड़ के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेगे। वह जापान के डॉक्टर हिरोकी नकाटनी की जगह बोर्ड के अध्यक्ष बनेंगे। जिनके 1 वर्ष के कार्यकाल के बाद अब भारत 3 वर्ष का कार्यकाल संभालेगा। हर्षवर्धन के अध्यक्ष बनने से विश्व स्वास्थ्य संगठन में ऐतिहासिक सुधार होगा जो पूरे विश्व के लिए लाभदायक साबित होगा। और हमारे भारत का नाम विश्व में गौरवान्वित होगा।
-निधि जैन

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्ष 2020 की यादें

अब कावासाकी से भी लड़ना है

चीन में कोरोना की वापसी