अब तीसरे नंबर पर भारत

यकीनन यह कहना गलत नही होगा की रोजाना भारत में संक्रमितो के आंकड़ो में इजाफा रहा है और अब तो भारत कोविड़-19 पीड़ितों के मामले में ब्राजील और अमेरिका को पीछे छोड़ कर तीसरे नंबर पर संसार में आ गया है। जो कि एक चिंतापूर्ण विषय है

लेकिन सकारात्मक संकेत यह है कि, 27 जून से केसों की संख्या में रोजाना कमी आ रही है। तथा विश्व में संक्रमण और मृत्यु का अनुपात 4.7 फीसदी दर्ज किया गया था जबकि भारत में यह 2.8 फीसदी दर्ज किया गया है। व मात्र दस दिनों के अंदर दिल्ली के छतरपुर में दुनिया का सबसे बड़ा करोना अस्पताल बनाया गया है जो कि किसी अजूबे से कम नहीं है एंव इसमें बकायदा अब काम भी शुरू हो गया है। जो की एक अच्छी पहल है। परंतु गौरतलब यह है कि, जैसे-जैसे दिल्ली में हालात गंभीर होते जा रहे हैं, लोग एहतियातन बरतना भूलते जा रहे हैं। और अगर ऐसा ही हाल रहा तो दिल्ली में कोरोना के मामलों को रोकना मुश्किल हो जाएगा।
वैसे भी इस महामारी से लड़ाई एक दिन की नहीं है यह कई दिनों तक की है। तो लोगों को सावधानी बरतना अनिवार्य है। और वैसे भी सरकार अपनी तरफ से पूरे प्रयास कर ही रही है लोगों को जागरुक करने के लिए परंतु लोगों को भी समझना चाहिए कि यह संकट की घड़ी है इसमें जितनी सावधानी हम बरतेगे उतना ही अच्छा हमारे लिए होगा।
-निधि जैन

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्ष 2020 की यादें

अब कावासाकी से भी लड़ना है

चीन में कोरोना की वापसी