कौन है कोरोना का जिम्मेदार?

 कोरोना का प्रकोप दुनिया भर में फैल रहा है। वायरस हर राज्य, शहर, छेत्र, कस्बे, गांव तक अपना रूप दिखा रहा है। अब शायद ही ऐसी कोई जगह बची होगी जहां पर इसने अपना तांडव नहीं मचाया हो। लोग अब इस महामारी से पूरी तरह से त्रस्त हो चुके हैं।

बहरहाल, कई देशों का दावा है कि यह वायरस चीन के वुहान शहर से ही जन्मा है। जिस बात को चीन हमेशा नकार ता ही रहता है। लेकिन यह कहना यकीनन गलत नहीं होगा कि कोरोना के मामले चीन से ही फैले है। परन्तु अब एक अध्यन में यह खुलासा हुआ है कि, दुनिया भर में कोविड़-19 का प्रकोप फैलने से पहले यह तीन देशों में फैल चुका था। शुरुआती दौर में सबसे ज्यादा मामलें चीन, ईरान और इटली में ही पाए गए थे। शोधकर्ताओं ने अपनी एक शोध में यह दावा किया है कि, दुनिया भर में वायरस को फैलाने में शुरुआत के करीब दो-तिहाई मामलों के लिए सिर्फ़ चीन, इटली और ईरान की यात्रा करने वाले लोग ही जिम्मेदार है क्योंकि उन्हीं के कारण यह वायरस राज्यों के अलग-अलग शहरों में पहुंचा है।
रिपोर्ट के अनुसार, मेडिकल जर्नल लांसेट के एक नए अध्यन में यह कहां गया है कि, इन तीनों देशों की यात्रा से जुड़े लोग 31 दिसंबर 2019 से 10 मार्च 2020 के बीच महामारी की घोषणा से पहले करीब दो-तिहाई केसों के लिए जिम्मेदार हैं। गोरतलब है कि, अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि कोरोना वास्तविक में फैला कहां से है।
लेकिन अब लोगों को यह जरूर पता है कि, यह वायरस जानलेवा ही है व जिसका प्रकोप कब खत्म होगा कुछ नहीं पता और अब लोगों को इस वायरस के साथ जीना सीखना होगा एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क पहनना ही इस महामारी से हमें बचा सकता है।
-निधि जैन

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्ष 2020 की यादें

अब कावासाकी से भी लड़ना है

चीन में कोरोना की वापसी