हर दिन नहीं होती रात

कहा जाता है कि इस विश्व का कोई अंत ही नहीं है। इस दुनिया में अगर कोई घूमने निकले तो उसकी पूरी जिंदगी खत्म हो जाएगी पर फिर भी यह घूमने का सिलसिला खत्म नहीं होगा। यह इतनी बड़ी दुनिया है, जिसमें शायद ही कई पूर्ण विराम है।
लेकिन आमतौर पर हर जगह हर देश में दिन और रात तो होती है परंतु संसार में कई ऐसे देश है जहां पर हर दिन रात नहीं होती व लगातार एक से दो महीने भी गुर्जर जाते हैं परंतु देश में अंधकार का नमों निशान तक नहीं होता एंव अगर होती भी है तो सिर्फ कुछ ही देर के लिए। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में लोग आधी रात में भी दिन का मज़ा ले सकते हैं। क्योकि वहां आधी रात में ही सूरज डूबता है और सुबह के 4.30 बड़े फिर से उग जाता है। व मई से अगस्त के महीने में तो वहां रात ही नहीं होती। तथा नार्वे के आर्कटिक सर्कल के अंदर आने वाले एक देश में सूरज की रौशनी दिन के 24 घंटे में से पूरे 20 घंटों तक रहती है। हाई एल्टीट्यूड पर होने के कारण इस जगह सूरज बहुत देर से डूबता है लेकिन उतनी ही जल्दी उग भी जाता है। व इस जगह की सबसे रोचक बात यह हैं कि यहां मई और जून के महीने में लगातार 76 दिनों तक 24 घंटे दिन का उजाला ही रहता है। एंव आईसलैंड दुनिया के सबसे शांत देशों के साथ-साथ बेहद खूबसूरत देश भी है। यूरोप के इस सबसे बड़े आईसलैंड में मई से लेकर जुलाई के बीच सूरज डुबता ही नहीं। मतलब यहां पर लोग रात में भी दिन का लुफ्त उठा सकते हैं व फिनलैंड जहां अनगिनत मात्रा में नदियां, झील व आईलैंड है।
वहां पर लोग गर्मियों के दिनों में पूरे 73 दिनों तक दिन का मजा ले सकते हैं क्योंकि वहां 73 दिन रात नहीं होती। तथा कनाडा जो दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश का एक हिस्सा है। जहां सालभर जगहें बर्फ से ढ़की रहती है वहीं दूसरी ओर इनुविक की नॉर्थ वेस्ट टेरेटरी में गर्मियों के समय में करीब 50 दिनों तक रात नहीं होती।
बहरहाल, इस विश्व में कई ऐसी चीजें हैं, कई ऐसी चीजें होती है जिनका हम अनुमान भी नहीं लगा सकते। जो हमारी सोच से भी परे होती है पर वास्तविक में अपना अस्तित्व रखती है।
-निधि जैन

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्ष 2020 की यादें

अब कावासाकी से भी लड़ना है

चीन में कोरोना की वापसी