वेंगा ने जो कहां, वो होगा सच?


साल 2020 बेशक कई लोगों के लिए बहुत खराब साबित हुआ है लेकिन अब हम सभी वर्ष 2020 के आखिरी हफ्ते में पहुंच चुके हैं। दुनिया के लिए अभिशाप बनकर आई वैश्विक महामारी कोरोना ने लोगों की जिंदगी में भूचाल ला दिया व भारत और चीन के बीच सीमा पर महीनों से जारी तनाव तो पहले ही देश की परेशानियां बढ़ा रहा हैं।
बहरहाल, साल 2020 को लेकर दिव्यांग बाबा वेंगा ने जो भविष्यवाणी की थी वह अब वर्ष के अंत में सही साबित हुई है। 12 साल की उम्र में अपनी आंखे खो देने वाली बाबा वेंगा ने अपनी मौत के करीब आठ दशक पहले ही ऐसी तबाही के संकेत दे दिए थे। जो समय बीतते-बीतते सही साबित हो रहे हैं। ऐसे में जब दुनिया अब नए साल 2021 के आगमन की तैयारी में जुट गई है तो बाबा की भविष्यवाणियों ने एक बार फिर दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।बुल्गारिया में पैदा हुई मूल नाम वेंगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा ने 12 साल तक अपनी सामान्य जिंदगी जी थी लेकिन इसके बाद एक रहस्यमयी तूफान में उनकी दृष्टि चली गई। वहीं, कई दिनों बाद वह अपने परिवार को मिलीं, जिसके बाद वह पूर्ण रूप से बदल चुकी थी। हादसे के बाद वह काफी कुछ देखती थीं और भविष्यवाणियां कर लोगों की मदद करती थीं। रूस और यूरोप में तो काफी लंबे समय तक उन्हें एक संत के तौर पर सम्मानित भी किया गया था। वेन्गा ने 50 साल में करीब 100 भविष्यवाणियां की थी। जिनमें से ज्यादातर सच साबित हुईं। जिनमें से कई भविष्यवाणियां क्लाइमेट और नेचुरल डिजास्टर से संबंधित थीं।
हालांकि उन्होंने राजनीतिक और धार्मिक घटनक्रमों की भविष्यवाणियां भी की थी। उन्होंने 2001 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले और 2004 में सुनामी, अफ्रीकी अमेरिकी मूल के व्यक्ति के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने और 2010 के अरब वसंत की भविष्यवाणी की थी, जो सब साबित हुई। अमेरिका में अलकायदा के 9/11 हमले से लेकर सुनामी तक की सटीक भविष्‍यवाणी करने वाली भविष्‍यवक्‍ता बाबा वेंगा ने कोरोना काल में प्रलय की चेतावनी देकर सबको सकते में डाल दिया है। करीब 85 साल की अवस्‍था में वर्ष 1996 में इस दुनिया का अलविदा कह चुकीं बाबा वेंगा की भविष्‍यवाणी है कि वर्ष 2021 में पूरी दुनिया प्रलय और महाविपत्तियों का सामना करेगी एंव यही नहीं उनका कहना था कि ड्रैगन पूरी मानवता पर अगले वर्ष कब्‍जा कर लेगा। हालांकि बाल्‍कन इलाके की नास्‍त्रेदमस कही जाने वाली बाबा वेंगा ने एक अच्‍छी भविष्‍यवाणी भी की है। उन्‍होंने कहा था कि वर्ष 2021 में, महामारी का रूप धारण करती जा रही कैंसर की बीमारी का इलाज मिलेगा तथा उन्‍होंने कहा था कि नए साल में दुनिया के सामने कठिन समय आएगा व विश्‍वभर में लोग आस्‍था के आधार पर बंट जाएंगे एंव बाबा के कुछ भक्‍तों का कहना है कि यहां ड्रैगन से मतलब चीन के दुनिया में बढ़ते प्रभाव से है। वर्ष 1996 में खुद अपनी मौत की भविष्‍यवाणी करने वाली वेंगा की अब तक कई भविष्‍यवाणियां सच साबित हुई हैं लेकिन कई पूरी तरह से गलत भी साबित हुई हैं। वहीं उनकी मौत के बाद भी उनकी भविष्‍यवाणी वर्ष 5079 तक जारी रहेगी व उनका मानना था कि 5079 में दुनिया खत्‍म हो जाएगी।
उन्होंने यह भी दावा किया है कि वर्ष 2021 में अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप बहरे हो जाएंगे, यही नहीं रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन को आने वाले साल में जानलेवा हमले से खुद का बचाव करना होगा। इसके अलावा यूरोप पर मुस्लिम कट्टरपंथी केमिकल अटैक करेंगे और यूरोप को रौंद डालेंगे। वहीं इससे पहले बाबा वेंगा ने दावा किया था कि यूरोप में महान मुस्लिम युद्ध होगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। एक तूफान में रहस्‍यमय तरीके से अपनी आंखें गंवाने वाली बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर लोगों को अटूट विश्वास है लेकिन वास्तविक में अब यह आगे की भविष्यवाणी सच होगी या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
-निधि जैन

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्ष 2020 की यादें

अब कावासाकी से भी लड़ना है

चीन में कोरोना की वापसी