क्या कोरोनिल देगी कोरोना को मात?

 देश के विभिन्न शोधकर्ताओं कोविड-19 को मात देने वाली दवा की खोज में रात दिन शोध कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोरोना को मात देने वाली दवा नहीं बना पाए है। परंतु योग गुरु बाबा रामदेव ने दावा किया है कि उन्होंने कोरोना की काट ढूंढ ली है।

बाबा रामदेव का दावा है कि दवाई के सेवन के बाद सिर्फ 3 दिन के भीतर ही कोरोना मरीज पहले की ही तरह दुरुस्त हो रहे हैं। बाबा ने कहा कि कोरोनिल दवा को पहले 95 लोगों पर टेस्ट किया गया था जिसके अंतर्गत केवल तीन दिन में ही 69 फीसदी कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो गए। जबकि 7 दिन में 100 फीसदी मरीज रिकवर हुए है। व दवा के क्लिनिकल कंट्रोल ट्रायल के दौरान एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। पतंजलि द्वारा लॉन्च की गई इस 'दिव्य कोरोना किट' में सिर्फ आयुर्वेदिक दवा का ही प्रयोग किया गया है। जिसमें कोरोनिल टैबलेट के अलावा रेस्पिरेटरी सिस्टम को दुरुस्त करने वाली श्वसारी वटी है व नेजल ड्रॉप के तौर पर अणु तेल की दवा है। व यह दवा पतंजलि मेगा स्टोर पर तकरीबन 600 रुपये में उपलब्ध होगी। व जिन गरीब परिवारों के पास इसे खरीदने के लिए 600 रुपये भी नहीं हैं, उन तक इस दवा को मुफ्त पहुंचाने की योजना भी बनाई जा रही है। एंव इस आयुर्वेदिक दवा को बनाने में केवल देसी सामान का ही उपयोग किया गया है, जिसमें मुलैठी, तुलसी, गिलोए में पाने जाने वाले टिनोस्पोराइड व अश्वगंधा में पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल तत्व और श्वासारि के रस समेत कई अन्य सामग्री के प्रयोग से इस दवा का निर्माण किया गया है। पतंजलि के लैब में काम कर रहे 500 से अधिक वैज्ञानिकों ने दिन रात एक करके इस दवा को विकसित किया है।
गौरतलब है कि देश के विशाल शोधकर्ताओं ही अभी तक कोरोना को मात देने वाली दवा को विकसित नहीं कर पाए हैं तो क्या यह आयुर्वेदिक दवा कोरोना को मात देने में कारगार साबित होगी।
-निधि जैन

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्ष 2020 की यादें

अब कावासाकी से भी लड़ना है

चीन में कोरोना की वापसी