जब तक दवाई नहीं- तब तक ढिलाई नहीं
कोविड-19 ने दुनिया की तस्वीर बदल के रख दी है। मौत का आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। दुनिया भर के लोग इस महामारी से अब त्रस्त हो रहे हैं। लेकिन देशवासियों को कोरोना से बचे रहने की अभी भी काफी जरूरत हैं। दो गज की दूरी व मास्क यह ही है जरूरी एक मंत्र जो हमें भूलना नहीं है।
और जब तक दवाई नहीं आती तब तक तो ढिलाई बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए एंव स्वास्थ्य उत्तम रहना ही अनिवार्य है। तथा एसे समय में तो लोगों को कोरोना से हमेशा सतर्क रहने की ही सलाह है क्योकि अब देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। व भारत में तो सितंबर में बेकाबू हो चुके कोरोना के 47 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं वहीं, अब तक 78 हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है। वैसे हालही में स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 94,372 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, इस दौरान 1,114 लोग इस जानलेवा वायरस के शिकार भी बने हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 47,54,357 पहुंच गया है और अब 78,586 लोगों की मौत हो चुकी है। तथा भारत में अभी फिलहाल 9,73,175 एक्टिव मामले हैं वहीं, 37,02,596 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।
और देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य में महाराष्ट्र है। जिसमें संक्रमितों का आकड़ा बढ़कर 10,37,765 पहुंच गया है। वहीं, दुनिया में भी कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2 करोड़ 84 लाख के पार पहुंच चुका है एंव दुनियाभर में 9 लाख 14 हजार से ज्यादा लोग अब तक इस जानलेवा वायरस के शिकार बन चुके हैं। और भारत अब दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। वैसे पहले नंबर पर अमेरिका है, जहां कोरोना वायरस से 1 लाख 92 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और संक्रमितों की संख्या 64 लाख 43 हजार से ज्यादा है। वहीं अमेरिका में 38,32,381 एक्टिव मामले हैं, व 24,17,878 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।
गौरतलब है कि, भले हीं भारत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में दूसरे स्थान पर हो लेकिन सबसे ज्यादा जान गंवाने वाले देशों की सूची में इसका स्थान तीसरा है। वैसे अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मौतें ब्राजील में हुई हैं। ब्राजील में इस जानलेवा वायरस से अब तक 1 लाख 29 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
और दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में संक्रमितों का आंकड़ा 42 लाख से अधिक है।
कुल मिलाकर एक बात यहीं है कि जब तक वायरस का प्रकोप खत्म नहीं होता व जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक लोगों को अतिरिक्त सावधानियां ही बरतने की आवश्यकता हैं।
-निधि जैन