जल्द सच सामने आयें

 जिंदगी से तो हर किसी को शिकवे होते हैं। परंतु आत्महत्या? यह ही नहीं होता किसी चीज़ का एकमात्र द्वार। मुसीबतें तो सबकी जिंदगीयों में होती है। लेकिन अपने आप को पहचान कर ही तो नई दास्तान लिखी जाती है।

यद्यपि अत्यंत परेशानी है, तो जिंदगी जीने का हुनर उन लोगों से सीख लो जिनके पास यह रंगीन कारवां देखने तक के लिए आंखें भी नहीं होती। बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन से छोटे पर्दे पर ही नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया। 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाले बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले महीनें अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। फिलहाल अभी तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। लेकिन यह जरूर पता चला है कि पिछले छह महीने से वह डिप्रेशन जैसी भयानक बीमारी से जूझ रहे थे। परन्तु अब बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले ने एक नया ही मोड़ ले लिया है।
दरअसल, हालही में सुशांत के पिता के के सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में एक्ट्रेस और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार वालो पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुशांत के पिता ने रिया पर आरोप लगाया है कि, वह पेशेवर लाभ उठाने के लिए सुशांत और उनके स्टारडम का इस्तेमाल कर रही थी, सुशांत को जब भी किसी फिल्म के लिए फोन आता था, तो वह लीड एक्ट्रेस बनने की मांग करती थी। एंव सुशांत के पिता का यह भी कहना है कि, साल 2019 में रिया से मिलने से पहले सुशांत पूरी तरह सामान्य था, फिर रिया से मुलाकात के कुछ ही महीनों में ऐसा क्या बदल गया कि वह एक मानसिक रोगी तक बन गया?
सुशांत के मानसिक रोगी बन जाने की असल वजह क्या थी इस बात की भी जांच होनी चाहिए। तथा चक्रवर्ती पर आरोप लगा है कि वह सुशांत के पैसे का भी इस्तेमाल कर रही थी और क्रेडिट कार्ड, जरूरी कागजात, लैपटॉप और मेडिकल रिपोर्ट्स लेकर अपने घर चली गई व वहां जाकर उसने सुशांत का नंबर भी ब्लॉक कर दिया। बहरहाल, ऐसे कई गम्भीर आरोप के के सिंह ने रिया पर लगाय है। तथा बीते दिनों रिया चक्रवर्ती ने भी देश के गृहमंत्री अमित शाह से सुशांत के सुसाइड की सीबीआई जांच की मांग उठाई थी। व रिया का कहना है कि उन्हें सुशांत के सुसाइड के बाद से ही रेप और मर्डर की धमकियां भी मिल रही है।
बहरहाल, सुशांत को गए हुए एक महीने से भी अधिक हो गया है लेकिन अभी तक कोई भी सबूत सामने नहीं आया है। परंतु जिस तरह से एक वीडियो और अलग अलग आरोप लगाकर रिया चक्रवती को बदनाम किया जा रहा है, उसकी निंदा की जानी चाहिए, उनकी छवि को पूरी तरह से तार तार किया जा रहा है, अनाब शनाब लिखा जा रहा है। तो ऐसे में अगर किसी के पास जानकारी या सबूत हो तो वह सामने आए, फिर आरोपी को जेल में डाले बिना या फांसी दिए बिना पुलिस यकीनन चुप नहीं बैठेगी। लेकिन मुंबई पुलिस की इस तरह से नींदा की जानी बिल्कुल ही गलत है और अगर यह सिर्फ राजनीति के लिए ये किया जा रहा है तो यह किसी नीचता से भी कम नहीं है। तथा लोगों को कानून को अपना काम करने देना चाहिए और बकवास, नीचता बातें बंद करनी चाहिए। तथा सीरियल पवित्र रिश्ता, फिल्में एमएस धोनी दःअनटोल्ड स्टोरी, काई पो चे और छिछोरे जैसी कई अन्य सुपरहिट फिल्मे सुशांत ने दी है व इन सीरियल, फिल्मों ने सुशांत के करियर को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। परंतु किसे पता था इतने हंसते हुए बेहद कामयाब चेहरे के पीछे इतना गम छुपा हुआ था कि वह आत्महत्या करने के लिए भी मजबूर हो जाएगे।
गौरतलब है कि हर आत्महत्या के पीछे एक हत्यारा तो जरूर होता है बस हर बार वह दिखाई दे यह जरूरी नहीं होता। इसलिए सुशांत आत्महत्या का सच जल्द से जल्द सामने आना अनिवार्य है।
-निधि जैन

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्ष 2020 की यादें

अब कावासाकी से भी लड़ना है

चीन में कोरोना की वापसी