तीसरे पर्दे की पहली बड़ी फिल्म

 वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। जिसके कारण सरकार ने 22 मार्च से लॉकडाउन घोषित कर रखा है जिसमें धीरे-धीरे करके थोड़ी थोड़ी रियायते दी जा रही हैं परंतु सिनेमाघर अभी तक बंद है। जिसकी वजह से कोई भी फिल्म अभी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रही है। ऐसे में अब सभी फिल्ममेकर्स अपनी फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की तैयारी में है।

जिसमें प्रथम कदम उठाकर शूजीत सरकार ने अपनी कॉमेडी, ड्रामा फिल्म गुलाबो-सिताबो को अमेजॉन प्राइम पर रिलीज कर दिया है। लॉकडाउन में तीसरे पर्दे पर रिलीज होने वाली यह पहली बड़ी फीचर फिल्म है। अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। लखनऊ में रहने वाले लालची मकान मालिक मिर्जा (अमिताभ बच्चन) और उनके किराएदार बांके (आयुष्मान खुराना) की मजेदार नोक-झोंक दर्शकों के दिल में खड़ी उतरी है। इस फिल्म की सिनेमेटोग्राफी भी लाजवाब है।
दो घंटे चार मिनट की यह फिल्म लॉकडाउन में दर्शकों के लिए कुछ हटकर व मजेदार साबित हुई है। हंसी के साथ-साथ भावुकता का भी मजेदार ताल्लुक है इस फिल्म में। इस फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया है।
-निधि जैन

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्ष 2020 की यादें

अब कावासाकी से भी लड़ना है

चीन में कोरोना की वापसी