मास्क अनिवार्य तो है ही
कोविड़-19 बीमारी तेजी से गंभीर रूप लेती जा रही है। लगभग हर देश को ही इसने अपनी चपेट में लिया है। इस वायरस का खौफ लोगों के मन में कितना ज्यादा हो गया है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आंध्र प्रदेश के एक जिले में रह रहें एक शख्स ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने के सिर्फ शक में ही फांसी लगाकर अपनी जान ले ली।
सिर्फ आंध्रप्रदेश में ही नहीं देश के कई ओर राज्यों में भी एसे कई मामले सामने आए हैं। वैसे इस बीमारी के लक्षण बेहद ही कॉमन हैं और कोई भी व्यक्ति जो कोरोना वायरस से पीड़ित नहीं भी हो तब भी उसमें ऐसे लक्षण दिख सकते हैं। जैसे नाक बहना, सिर में तेज दर्द, खांसी और कफ, गला खराब, बुखार, थकान और उल्टी महसूस होना, सांस लेने में तकलीफ, निमोनिया, ब्रॉन्काइटिस आदि। वायरस की वजह से रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट यानी श्वसन तंत्र में इंफेक्शन हो जाता है। चूंकि अब तक इस बीमारी का कोई इलाज खोजा नहीं जा सका है लिहाजा बेहद जरूरी है कि इस जानलेवा कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में टीबी और चेस्ट डिजीज डिपार्टमेंट के हेड डॉ संतोष कुमार का कहना है कि N95 मास्क बैक्टीरिया और वायरस से सुरक्षा देने में काफी मददगार है और इसलिए इस नए कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने में भी मदद कर सकता है। हालांकि बाकी के साधारण या सर्जिकल मास्क वायरस के ट्रांसमिशन को नहीं रोक सकते।यही वजह है कि, N95 मास्क की बिक्री काफी तेज हो गई है एंव कई जगहों पर तो मार्केट में इस मास्क की शॉर्टेज भी हो गई है। N95 मास्क में छह लेयर होती हैं जो माइक्रो बैक्टीरिया और वायरस को अंदर आने से रोकती है। बहरहाल, अगर आप हेल्दी हैं तो आपको मास्क पहनने की जरूरत सिर्फ तभी है जब आप किसी बीमार व्यक्ति की देखरेख में लगे हैं, खासकर अगर वो कोरोना वायरस से पीड़ित है तो, अगर आपको खांसी, सर्दी और छींक आ रही है तो मास्क का उपयोग जरूर करें तथा मास्क तभी असरदार साबित होगा जब आप उसके साथ हैंड हाइजीन का भी ख्याल रखें यानी नियमित रूप से हैंड वॉश करते रहें और अगर आप मास्क यूज कर रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि मास्क को सही तरीके से कैसे पहनना है और फिर उसे डिस्पोज कैसे करना है। व अपनी नाक और मुंह को मास्क से अच्छी तरह से ढंक लें ताकि मास्क और चेहरे के बीच कोई गैप न रहे एंव मास्क पहने हुए हैं तो उसे बार-बार गंदे हाथों से टच ना करें।
गौरतलब है कि, इस कोरोना काल में हम जितनी अपनी देखभाल करेंगे उतना ही अच्छा है इसलिए जरुरी है कि हम समय समय पर एहतियातन कदम उठाते रहे और अपने आप को सुरक्षित रखें।
-निधि जैन