कोरोना काल में मिला खजाना
विश्व वैश्विक महामारी कोरोना के कारण लॉकडाउन की स्थिति में है। जिसकी वजह से लोगों के कामकाज ठप्प पड़े हैं। प्रवासी मजदूर, किसान व गरीब लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
परंतु ऐसी स्थिति में भी इजरायल के यवने शहर में एक खजाना मिला है। जिसमें सोने से बने अत्यंत दुर्लभ 425 सिक्के मिले हैं जो करीब 1,100 साल पुराने बताए जा रहे हैं। इजराइल के पुरातत्वविदों ने हालही में इसके बारे में बताया। यवने शहर के पास रक्षित संपत्ति की खुदाई के दौरान ही शुरुआती इस्लामी काल के सोने के सिक्कों का खजाना मिला है। तथा देश के पुरातत्वविदों-लियात नादाव-जिव और एली हद्दाद ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि, खुदाई में 425 सिक्के मिले हैं जो पूरी तरह सोने से बने हुए हैं। व इनमें से अधिकतर लगभग 1,100 साल पहले यानी अब्बासिद काल के सिक्के हैं।जो यकीनन ही एक अत्यंत दुर्लभ खोज है। और इन सिक्कों के इस खजाने की खोज युवा वॉलंटिअर्स ने की है। एंव खुदाई में सोने के सिक्कों की छोटी क्लिपिंग भी मिली हैं जिनका उपयोग छोटी मुद्रा के रूप में किया जाता था। सिक्का विशेषज्ञ रॉबर्ट कूल का कहना है कि, यह प्रारंभिक आकलन से पता चलता है कि यह सिक्के नौवीं शताब्दी के अंतिम काल के हैं। जिसे अब्बासिद खलीफा के स्वर्णिम युग के रूप में माना जाता है और जिसका अधिकांश दक्षिण-पश्चिमी एशिया और उत्तरी अफ्रीका पर नियंत्रण था।
बहरहाल, इन्हें खोजने वाले वॉलंटिअर्स में से एक ओज ने बताया कि, जमीन खोदने पर मिट्टी के नीचे उन्हें कुछ पत्तियों जैसा दिखा जब उन्होंने ध्यान से देखा तो पाया कि वे सोने के सिक्के थे। व उन्होंने कहा कि ऐसा खास और पुरातन काल का खजाने देखना काफी उत्साहपूर्ण था। तथा माना जा रहा है कि, इन सिक्कों की सहायता से अब उस काल के बारे में और जानकारी मिल सकेगी।गौरतलब है कि, मौजूदा वक्त में जब संसार कोविड़-19 जैसे भयानक संकट से जूझ रहा है। तब सोने के सिक्कों का मिलना एक सकारात्मक खबर है।
-निधि जैन