भविष्य में ड्रोन तय करेंगा युद्ध की दिशा?

 तकनीक में हमारे देश ने बहुत विकास किया है व तकनीक के विकास के साथ-साथ युद्ध में आगे रहने के लिए भी ऐसे विभिन्न नए हथियार बनाए गए हैं, जिनसे बिना जंग के मैदान में कदम रखे दुश्मन पर हमला किया जा सकता है एवं इन उपकरणों की सहायता से ख़ुफ़िया जानकारी भी इकट्ठा की जा सकती है।

महीनों से चल रहें रूस-यूक्रेन युद्ध में भी देखा जा सकता है कि रूसी सेना को आगे बढ़ने से रोकने के लिए यूक्रेन शक्तिशाली ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है, जिसमें उसे कामयबी भी मिल रही है तथा पाकिस्तान भी भारत-पाकिस्तान की सेना पर ड्रोन के जरिए लगातार नज़र रखने के साथ-साथ, अपने समान की आवाजाही करता है।
दुश्मन से आगे रहने और विरोधियों को अधिक से अधिक नुकसान पहुंचाने के लिए लंबे समय से देश नए और आधुनिक हथियार बनाते रहे हैं एवं रक्षा क्षेत्र में निवेश, लड़ाकू विमानों, टैंकों और बख्तरबंद गाड़ियों के उत्पादन और हथियारों की संख्या विश्व में काफी अधिक हुई है लेकिन तमाम हथियारों के बावजूद भी यूक्रेन के लिए ड्रोन इस युद्ध में अहम साबित हो रहा है।
गौरतलब है कि युद्ध के मैदान में ड्रोन के बढ़ते उपयोग से ये सवाल पैदा हो रहा है कि क्या ड्रोन, युद्ध का भविष्य तय कर सकता हैं। क्या भविष्य में ड्रोन लड़ेगा युद्ध।
-निधि जैन

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्ष 2020 की यादें

अब कावासाकी से भी लड़ना है

चीन में कोरोना की वापसी