संकट अभी टला नहीं
भारत में कोरोना संकट बड़ी तेजी से फैल रहा हैं। सरकार ने जारी लॉकडाउन 17 मई तक कर दिया है, जो कि अपने निश्चित समय पर खत्म हो जाएगा या फिर आगे भी बढ़ सकता है। लेकिन आगे आने वाले दिनों में सरकार भी इतनी सख़्ती नहीं दिखापाएगी क्योंकि सरकार ने आपको कोविड़-19 बीमार के बारे में पहले ही अवगत करा दिया हैं।
सरकार 24 घंटे 365 दिन आपकी चौकीदारी नहीं कर सकती। इसलिए आपको एवं आपके परिवार को खुद ही सोशल डिस्टैंसिंग, हैंड सेनिटाइजनेशन इत्यादि का ध्यान रखना सीखना होगा। यह वायरस अब हमारे देश में अपनी जड़े जमा चुका हैं। हमें इसके साथ जीना सीखना होगा। हमे स्वयं इस वायरस से लड़ना होगा, अपनी जीवन शैली में बदलाव करनी होंगे। सैकड़ों साल पुरानी जीवन शैली अपनानी होगी। शुद्ध आहार, शुद्ध मसाले, आवला, एलोवेरा आदि पर निर्भर होना होगा।कम से कम अगले दो-तीन साल तक तो यह करना ही पड़ेगा। जितनी जल्दी हम इन बात को मान कर इन पर अमल कर ले। उतना ही हमारे लिए सरवाइव करना सरल होगा। अन्यथा बीमारी होने के बाद की स्थिती भी आप लोंग देश में देख ही रहे हैं।
-निधि जैन