अभी खतरा टला नहीं

 चीन से उपजा करोना वायरस समूचे विश्व में अभी तक तांडव मचा रहा है। कोरोना संक्रमितों के आकड़ों में कमी आने के बचाय रोजाना उछाल हो रहा है। जिसको देखते हुए एक बार फिर से यूपी सरकार ने समूचे उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई से रात 10 बजे से सोमवार की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन घोषित कर दिया है।

इस दौरान सभी कार्यालय, बाजार, गल्ला मंडी व व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। परंतु आवश्यक सामानों की दुकान खुली रहेंगी। तथा रेलवे और विमान सेवाएं पहले की ही तरह जारी रहेगी। एवं आने जाने वाले यात्रियों को अपने घर जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। स्वास्थ्य, चिकित्सकीय सेवाएं आपूर्ति पूर्व करने की भली भांति चलती रहेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक कारखाने भी खुले रहेंगे। लेकिन प्रदेश के अंदर रोडवेज सेवाएं बंद रहेगी। तथा वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन के दौरान एक विशेष सफाई अभियान भी पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा
ताकि संक्रमण का खतरा थोड़ा कम हो सके। परंतु चिंतापूर्ण विषय यह है कि, अब फिर से लोगे एहतियातन बरतना भूलते जा रहे है। जिसके कारण ही कोविड़-19 पीड़ितों के मामले में भारत अमेरिका और ब्राजील को पीछे छोड़ कर तीसरे नंबर तक पहुंच गया है। लेकिन सकारात्मक संदेश यह है कि इस संकट की घड़ी में मात्र दस दिनों के अंदर दिल्ली के छतरपुर में दुनिया का सबसे बड़ा करोना अस्पताल बनाया गया है, जो कि किसी अजूबे से कम नहीं है एंव इसमें बकायदा अब काम भी शुरू हो गया है। जो की एक अच्छी पहल है। परंतु गौरतलब है कि, जैसे-जैसे वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है व हालात गंभीर होते जा रहे हैं, लोग सावधानीयों में डील कर रहे हैं और अगर ऐसा ही हाल रहा तो संसार में कोरोना के मामलों को रोकना मुश्किल हो जाएगा। एंव वैसे भी इस महामारी से लड़ाई एक दिन की नहीं है यह कई दिनों तक की है
तो लोगों को यह समझना होगा कि अब सावधानी बरतना अनिवार्य है। और वैसे भी सरकार अपनी तरफ से पूरे प्रयास कर ही रही है लोगों को जागरुक करने के लिए परंतु लोगों को भी समझना चाहिए कि यह संकट की घड़ी है इसमें जितनी सावधानी हम बरतेगे उतना ही अच्छा हमारे लिए होगा।
-निधि जैन

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्ष 2020 की यादें

अब कावासाकी से भी लड़ना है

चीन में कोरोना की वापसी