कोरोना अवेयरनेस आर्टिस्ट
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। कोरोना वायरस सूक्ष्म है, परंतु बहुत प्रभावी वायरस भी है। कोविड-19 का संक्रमण विश्व में तेजी से फैल रहा है।
जिसको फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा कई जागरूकता फैसले लिए जा रहे हैं। जिसमें से एक है, कोरोना जागरूकता कॉलर ट्यून। कोविड-19 संकट के शुरुआती दौर से ही जब हम किसी को फोन करते हैं तो एक विशेष कॉलर ट्यून सुनाई देती है। जो लोगों को उनकी जिम्मेदारी बताती है। कभी यह मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने का आग्रह करती है एवं शारीरिक दूरी बनाए रखने को कहती हैं। लोगों को जागरूक करने वाली यह आवाज जानी-मानी वॉइस ओवर आर्टिस्ट जसलीन भल्ला की है। जो 10 साल से इस फील्ड में काम कर रही हैं। हिंदी के अलावा भी कई अन्य भाषाओं में जसलीन ने ही यह संदेश रिकॉर्ड किया है। इसके अलावा भी कई अन्य विज्ञापनों के लिए जसलीन ने अपनी आवाज दी है।संसार इस समय जहां वैश्विक महामारी कोरोना से जंग लड़ रहा है ऐसे में इस समय जसलीन ने अपना बहुत बड़ा योगदान दिया है, लोगों को जागरूक करने में। जो कि उनके लिए बहुत संतोष व गर्व की बात है।
-निधि जैन