अनलॉक-3 का आरम्भ
आज से अनलॉक 3 का आरंभ हो गया है, जिसमें कोविड़-19 के प्रति सतर्कता का दौर अभी भी आरम्भ ही रहेगा, क्योंकि वायरस का प्रकोप अभी किसी भी ढंग से कम नहीं हो रहा है। दुनिया भर में तमाम कोशिशों के बावजूद भी कोरोना संक्रमितों के आकड़े कम नहीं हो रहे हैं। पर यह जरूर है कि, देश भर में मृत्यु दर में गिरावट आई है। लेकिन इसे फिर भी इत्मिनान लायक नहीं माना जा सकता।
बल्कि इससे यह ही अनुमान लगाया जा सकता है कि, जान का जोखिम अभी भी बना हुआ है। व इस दिशा में हमें अभी ओर एहतियातन बरतने की आवश्यकता है। जिसके लिए अब सरकार ने अनलॉक 3 की गाइडलाइंस जारी कर दी है, जिससे यह अब स्पष्ट हो गया है कि कोरोना का दौर अभी आगे भी चलेगा। सरकार द्वारा इस बार भी कुछ मुद्दों पर छूट दी गई है जो बदलते दौर में ठीक भी है लेकिन, बचाव का सिलसिला अभी आगे भी जारी ही रहेगा। गृह मंत्रालय द्वारा जारी इन दिशा निर्देशों में योग संस्था और जिम खोलने के साथ-साथ रात्रिकालीन कर्फ्यू को भी खत्म कर दिया गया है। परंतु इनमें तमाम नियमों का पालन करना आवश्यक है। स्कूल, कॉलेज और शिक्षा संस्थान अभी 31 अगस्त तक बंद ही रहेंगे। एंव मेट्रो भी बंद रहेगी पर सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, बार, असेंबली हॉल और ऑडिटोरियम खुलेंगे। तथा कंटेनमेंट जोन के बाहर समान्य इलाकों में अब छूट का दायरा भी बढ़ गया है।इन दिशा निर्देशों से यह साफ हो गया है कि, सरकार भी यह मानती है कि अभी भी हमें कई महीने ओर कोरोना के साथ जीना होगा। तो ऐसे में अनिवार्य है कि, हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क पहनें।
-निधि जैन