क्यां लंका में बैन होगा बुर्का?
एक के बाद एक देश अपने यहां मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जा रहे बुर्के पर प्रतिबंध लगा रहा हैं और अब इन देशों की सूची में एक ओर नाम श्रीलंका का जुड़ने जा रहा है। श्रीलंका में सार्वजनिक तौर पर बुर्का पहनने से रोक लगाने पर अभी फिलहाल कोई सख्त फ़ैसला नहीं लिया गया है लेकिन प्रस्ताव जरूर रहा गया है जिस पर विचार अवश्य किया जा रहा है। श्रीलंका के विदेश सचिव एडमिरल प्रोफ़ेसर जयंत कोलबाग का कहना है कि ईस्टर बम धमाकों की जांच के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा की ज़रूरतों के मद्देनज़र एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं और इस प्रस्ताव की बुनियाद यही है। सभी संबद्ध पक्षों से इस बारे में विस्तार से बात करने के बाद ही लंका में आम सहमति बनने के बाद व पर्याप्त समय देने के बाद ही इस फैसले पर मुहर लगेगी कि श्रीलंका में बुर्का पहना जाएगा या नहीं। गौरतलब है कि साल 2019 में ईस्टर संडे के दिन चर्च और होटलों में सुनियोजित तरीके से हुए चरमपंथी हमलों के दो साल बाद बुर्के पर पाबंदी का प्रस्ताव सामने आया है। जिस पर बेशक़ ही सोच- समझ के निर्णय लिया जाएगा।