नई पहल! लिखा जाएगा कोरोना का इतिहास

वैश्विक महामारी कोविड़-19 ने जिस कदर समूचे विश्व में अपना प्रभाव दिखाया है, शायद ही इसे कोई भूल पाएगा। बहरहाल गुप्त व मुगल काल की तरह ही कोरोना काल का भी अपना ही इतिहास होगा। जिससे आने वाली पीढ़ी को इस कठिन दौर से अवगत कराया जा सके। हालांकि हरियाणा सरकार ने तो इसका फैसला भी कर लिया है कि वह कोरोना काल का इतिहास लिखवाएगी। जिसके लिए एक टीम का गठन भी किया है। यह टीम मौजूदा हालात, चुनौतियों, सरकार की भूमिका और तैयारियों का उल्लेख इसमें करेगी। इतिहास लिखने का सिर्फ एक ही मुख्य कारण होता है कि, 50 या 100 साल बाद की हमारी पीढ़ी को इस महामारी के बारे में जानकारी मिल सके और अगर उनके सामने इस तरह की कोई आपदा या महामारी आती भी है तो उन्हें इससे निपटने में सहायता मिल सके। गौरतलब है कि इतिहास हमारे देश के ऐसक धरोहर है जिसे संजोग का रखना बेहद आवश्यक हैं।

निधि जैन, लोनी गाजियाबाद 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्ष 2020 की यादें

अब कावासाकी से भी लड़ना है

चीन में कोरोना की वापसी