और कितना हाहाकार मचाएगां कोरोना

 देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है। कोरोना की दूसरी लहर ने भारत में ऐसी तबाही मचाई है कि चारों ओर रोजाना अस्पताल, बेड और ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मचा हुआ है। हालांकि इसी बीच टीका विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमित मामलों में मौजूदा वृद्धि मई के मध्य से आखिर तक नीचे आ सकती है। बहरहाल मामलों में एक या दो और उछाल आ सकता है लेकिन अनुमान लगाया जा सकता है कि यह वर्तमान दौर जैसा बुरा नहीं होगा। गौरतलब है कि इस बार कोविड़-19 पीड़ितों के आकड़े उन क्षेत्रों में अधिक आ रहे है जहां वह पिछले साल नहीं पहुंचे थे यानी इस बार वायरस मध्य वर्ग को अपना शिकार बना रहा है, ग्रामीण क्षेत्र में अपना पैर पसार रहा है। वहीं बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रभावी टीकाकरण अभियान में तेजी लाने की जरूरत है क्योंकि ये वायरस वाकई बुरे फ्लू वायरस की भांति समूचे संसार में फैल चुका है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्ष 2020 की यादें

अब कावासाकी से भी लड़ना है

चीन में कोरोना की वापसी