कोरोना राक्षस को दावत

लॉकडाउन के दौरान 40 दिन तक बंद रहने के बाद जब शराब की दुकानें खुली, तो लोगों ने लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा दी। शराबियों को जो नजारा सड़कों पर दिखाई पड़ रहा है।
वैसा भारत में पहले कभी दिखाई नहीं पड़ा। लोगों ने शराब की दुकानों पर डेढ़ से 3 किमी लंबी लाइनें लगा रखी है, और इतनी बोतले लादे हुए घर लौट रहे हैं कि आम जनता देखकर चकित हैं। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि भारत में इतने शराबी हैं। इतनी लंबी कतारें तो हमने कभी यूरोप, अमेरिका और अन्य किसी देश में भी नहीं देखी। हमारे यहां तो शारीरिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ा दी है। कर्नाटक में तो दुकानें खुलने से पहले लोग नारियल- अगरबत्ती चढ़ाकर पूजा करते नजर आए। राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने 70% अतिरिक्त टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है बावजूद इसके लोग दुकानों पर लंबी कतारों में खड़े नजर आए।
गौरतलब यह है कि सरकार ने सिर्फ 1 दिन में 1000 करोड़ रुपए की शराब बिकवाकर कोरोना राक्षस को दावत नहीं दी है शराब से मनुष्य जीवन को जो क्षति होगी क्या उसे सरकार पूरा कर देगी।
-निधि जैन

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्ष 2020 की यादें

अब कावासाकी से भी लड़ना है

चीन में कोरोना की वापसी