पहले लादेन फिर जवाहिरी अब अगला Al-Qaeda का चीफ कौन ..?
-निधि जैन Al-Qaeda Next Chief : अमेरिका द्वारा की गई एयर स्ट्राइक में अल-कायदा का सरगना अयमान अल जवाहिरी मर गया है. जिसकी पुष्टि खुद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की है. उन्होंने बताया कि मेरे निर्देश के बाद ही शनिवार को, अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (CIA) ने अफगानिस्तान के काबुल में सफलतापूर्वक ड्रोन स्ट्राइक की. ओसामा, जवाहिरी ने रची थी 9/11 हमले की साजिश जवाहिरी (Al Zawahiri) की मौत के बाद अब बड़ा सवाल ये उठ रहा हैं कि अब अगला Al-Qaeda का चीफ कौन होगा ..? बता दें कि ओसामा बिन-लादेन (Osama Bin Laden) के मारे जाने के बाद मोस्ट वॉन्टेड आतंकी जवाहिरी को अल-कायदा का सरगना बनाया गया था. ओसामा बिन-लादेन को ‘यूएस नेवी सील्स’ ने 2 मई 2011 को पाकिस्तान के एबटाबाद में एक अभियान में मार गिराया था. गौरतलब है कि ओसामा और जवाहिरी दोनों ने मिलकर अमेरिका में 9/11 के हमलों की साजिश रची थी. जिसके बाद से ही अमेरिका उन दोनों को मारने के लिए तमाम कोशिश कर रहा था, लेकिन हर बार ये बच निकलते थे. 78 करोड़ का इनामी बन सकता हैं अल-कायदा का अगला चीफ जवाहिरी की हत...