खुलेआम दुकानों पर परोसा कोरोना
कहते हैं ना कि अगर जिंदगी में बुलंद हो हौसले तो इंसान हर मुकाम हासिल कर सकता है। मुश्किलें व मुसीबतें कितनी भी हो अगर हौसला मजबूत है तो उसके सामने सब फीका है। इसी काव्या को सच करते हैं। मेक्सिको के रहने वाले एक रेस्टोरेंट के मालिक रेने साउसेडो। जिन्होंने 3 साल पहले अपना एक रेस्टोरेंट खोला था। जो कि काफी अच्छा चल रहा था। परंतु कोरोना महामारी के बाद से उनका व्यापार ठप पड़ गया था।
उन्हें बिजनेस में काफी नुकसान हो रहा था व उन्हें अपने स्टाफ को भी निकालना पड़ा था। लंबे समय से हो रहे बिजनेस में नुकसान के कारण रेने काफी परेशान रहते थे। जिसके बाद उन्होंने इंटरनेट पर बिजनेस बढ़ाने के तरीके खोजने शुरू कर दिए। इसी बीच उन्हें कोरोना वायरस की तरह दिखने वाला बर्गर बनाने का आईडिया आया। उन्होंने इस पर काम शुरू कर दिया और बीफ, बेकन, मोजेरेला, चीज़, रेड ओनियन, पालक, टमाटर और कई तरह के सॉस से इसे तैयार किया। व इस बर्गर की कीमत 4 डॉलर (करीब 302 रुपए) रखी है। यह बर्गर जब रेस्तरां में बिक्री के लिए रखा गया तो ग्राहकों ने इसे काफी पसंद किया। जिससे रेस्टोरेंट की कमाई अच्छी-खासी होने लगी। उसके बाद से रेने ने रेस्तरां का नाम हॉट-डॉग जंकोज रख दिया है।
कोरोना बर्गर बनाने का यह आइडिया काफी सक्सेसफुल रहा। रेस्तरां के कस्टमर्स ने इसे काफी पसंद किया और इसे खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी। इसके नाम और डिजाइन से कस्टमर काफी अट्रैक्ट हो रहे हैं। रेने के मुताबिक, कोरोना बर्गर खरीदने आने वालों में ज्यादातर डॉक्टर और नर्स हैं जो इसे काफी सराह रहे हैं। लोग इसे मजाकिया नजरिए से देख रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं। रेने का कहना है कि उम्मीद है जैसे-जैसे महामारी का असर कम होगा बर्गर खाने वालों की मांग भी बढ़ेगी। सच में इसे कहते हैं बिजनेस आइडियाज। कोरोना संकट से जूझते रेस्तरां के मालिक ने कोरोना की डिजाइन पर ही बर्गर बना कर अपने कारोबार में हो रही मंदी को बचा लिया।
गौरतलब यह है कि अगर हौसले मजबूत हो तो सफलता जरूर मिलती है। चाहे एक दिन में ना मिले परंतु ठान लो तो एक दिन जरूर मिलती है।
-निधि जैन