सावधान! ऑनलाइन ठगी से बचें
कोरोना काल में जितनी तेजी से लोगों के काम धंधे ठप हुए हैं उतनी ही तेजी से ऑनलाइन ठगी में भी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि ऑनलाइन ठगी के पुराने तरीकों को करीब-करीब सभी लोग जान चुके हैं और उनसे बचने के लिए सतर्क भी हो गए हैं और इसी कारण साइबर अपराध करने वालों के हाथ कुछ नहीं लग रहा है। जिसको देखते हुए ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले अपराधियों ने अब नए तरीके अपनाने आरम्भ कर दिए हैं। वो अब चैटिंग और फेसबुक एकाउंट को हैक करके लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। साथ ही आपदा के समय में कोरोना वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन कराने और रेमडेसीवीर घर भिजवाने के नाम पर भी ऑनलाइन धोखाधड़ी हो रही हैं। अपराधी व्हाट्सएप चैटिंग के जरिए सबसे पहले लड़कियों को व्हाट्सएप कॉल, वीडियो कॉल और चैटिंग से बात करते है। वहीं इस दौरान वह उनका अश्लील वीडियो बनाते है। जिसे रिकॉर्ड करके ब्लैकमेल करती हैं और फिर उनसे पैसे ऐंठते है तथा अपराधियों ने इस संकट की घड़ी में भी अपने पैसे कमाने के तरीके ढूंढ लिए हैं। गौरतलब है कि अगर समय रहते इन अपराधियों से बचा नहीं गया तो यकीनन ही कई लोगों के घर तबाह हो जाएंगे। वैसे सरकार व पुलिस समय-समय पर इन जालसाजों से आघा करती रहती है और जागरूक होने के संदेश देती है, लेकिन जब तक हम स्वयं जागरूक नहीं होंगे तब तक कुछ नहीं होगा इसलिए हमें स्वयं भी ऑनलाइन काम करते हुए ध्यान देना चाहिए।
निधि जैन