मजदूरों पर ही आफत

कोरोना के कारण अपने-अपने घर जा रहे मजदूरों पर हर समस्या आफत बनकर टूट रही हैं। कभी पुलिस की लाठी, तो कहीं पेट की भूख, कहीं सड़कों पर हो रहे हादसे और कहीं गरीबी की मार झेल रहे मजदूर। हर तरफ से गरीब ही परेशान है।
हालही में दिल्ली से कानपुर जा रहे मजदूरों के साथ उत्तर प्रदेश के औरैया में हुआ दर्दनाक ट्रक हादसा। जिसमें 23 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई व 35 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर हैं। और किसे पता था कि, घर जाने की आशा लेकर दिल्ली से चले मजदूरों के साथ इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।
घर जाने के मोह में वह लोग दुनिया को ही अलविदा कह देंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। एवं उनके परिवार को इस दुख की घड़ी से उभरने की ताकत दें।
-निधि जैन

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्ष 2020 की यादें

अब कावासाकी से भी लड़ना है

चीन में कोरोना की वापसी