पाकिस्तान में रचा इतिहास
वर्ष 1947, से भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद शुरू हो गया था। जिसमें कश्मीर समस्या, नदी जल बंटवारे व कारगिल जैसे युद्ध हुए तथा जम्मू कश्मीर में भी आतंकियों से मुठभेंड के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार एक हिंदू युवा को एयरफोर्स में पायलट के रूप में चयनित किया गया हैं। जो कि भारत के लिए गर्व की बात हैं।
राहुल देव नाम के युवा पाकिस्तानी वायुसेना में जीडी (जनरल ड्यूटी) पायलट अफसर के रूप में भर्ती हुए हैं। राहुल पाकिस्तान वायुसेना में पहुंचने वाले थारपरकर जिले के पहले व्यक्ति हैं। पाकिस्तान में जहां पर आए दिन अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार के मामले सामने आते रहते हैं।
ऐसे में राहुल देव का पाकिस्तान एयरफोर्स में शामिल होना दर्शाता है कि वो कोई साधारण शख्स नहीं हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए राहुल देव ने काफी संघर्ष किया है। पड़ोसी मुल्क के अल्पसंख्यक लोगों को राहुल देव से प्रेरणा लेनी चाहिए ताकि वह भी अपना उज्जवल भविष्य बना सके।
-निधि जैन