रजिस्ट्री योजना कारगर रहेगीं
-By Nidhi Jain देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या अब 18 लाख के भी पार पहुंच गई है। और भारत में कोरोना मरीजों का दैनिक आंकड़ा 50 हजार से भी अधिक है। ऐसे में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद यानी आईसीएमआर अस्पतालों में भर्ती कोविड-19 मरीजों की रजिस्ट्री बनाने की योजना पर विचार कर रही है।अधिकारियों का कहना है कि, आईसीएमआर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और एम्स के साथ मिलकर राष्ट्रीय नैदानिक रजिस्ट्री बनाने पर विचार कर रहे है। जो अनुसंधानकर्ताओं और नीति निर्माताओं को कोविड-19 के रोगियों के इलाज के लिए जांच उपचारों की प्रभावशीलता, प्रतिकूल प्रभावों को समझने और इलाज में सुधार लाने के लिए साक्ष्य उत्पन्न करने में भी सहायता करेगी। तथा इस लक्ष्य से अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों का भी आंकड़ा एकत्र रहेगा। जिनमें नैदानिक और प्रयोगशाला संबंधी विशेषताएं, उनकी जनसांख्यिकी, अन्य गंभीर बीमारियां, इलाज के नतीजे, सभी आयु वर्ग में जटिलताएं आदि शामिल होंगे। एंव सार्स-सीओवी-2 और इसके कारण होने वाली बीमारी के इतने अज्ञात मापदंड हैं जो इसकी उचित समझ और बीमारी के प्रबंधन में एक बाधा हैं। व ...